संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक फ़ायर हॉर्स की रोमांचक कहानी

चित्र
याद रही किताबें – 2 विश्व साहित्य : अमरीका  कृति – Blitz  लेखिका – हीटी बर्लिगम बीट्टी प्रकाशन वर्ष - 1961  भाषा - अंग्रेजी (बचपन से ही मुझे घोड़ों से प्यार था। मनुष्य के अलावा धरती पर दूसरा प्राणी घोड़ा ही था , जो मुझे आकर्षित करता था। – प्रियंवद, गोधूलि कहानी में) घोड़ों से मेरी कभी नजदीकी रही हो, ऐसा याद नहीं आता। गदहे और खच्चर तो बिहार और झारखण्ड के उन इलाकों में अमूमन दिख ही जाते थे, जहाँ मेरा बचपन गुजरा है। बिहार का आरा शहर ऐतिहासिक वजहों से अपनी पहचान रखता है। जो बिहार अश्वारोही सैन्य बल का मुख्यालय भी है। बचपन में शहर के बस स्टैंड पर ऊँची कद-काठी वाले सफ़ेद अरबी घोड़े मैंने पहली बार देखे थे। वे मेरे देखे आज तक के सबसे ऊँचे घोड़े थे। पापा बताते हैं कि उनके बाबा को घोड़े रखने का शौक था। वे घोड़ों की खरीद-बिक्री भी किया करते थे। बाद में एक घोड़े ने बचपन में पापा का हाथ चबा लिया था। जिसकी वजह से उसे बेचना पड़ा था। ये कुछ छिटपुट यादें हैं घोड़ों से जुड़ीं। परन्तु घोड़ों की कहानियाँ बेहद आकर्षित करती हैं। किताबों से जुड़ी बचपन की एक ऐसी याद भी रही है, जिसने एक तरह से कुछ दशकों तक मेरी पाठकीय परी